अनेक अनेक शुभ कामनाये अमिताभ जी.....

आप जियो हजारों साल..... और साल के दिन हो पचास हजार........

Heart

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर  को अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं, अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 अक्टूबर 1942 में  हुआ था 

अमिताभ जी ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं।

भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में कई वर्षों से मेजबान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया 'देवियों और सज्जनों' संबोधन बहुचर्चित रहा।

जब तक ना सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम !!!

मैं उस माटी का वृक्ष नहीं जिसको नदियों ने सीचा हैं बंजर माटी में पलकर मैंने मृत्यु से जीवन खींचा हैं!!! Running

पहाड़ पर चढ़ने वाला व्यक्ति झुककर चलता हैं... और उतरने वाला अकड़ कर चलता हैं...  कोई अगर झुककर चल रहा हैं..... मतलब ऊँचाई पर जा रहा हैं.......  और कोई अकड़ कर चल रहा हैं..... मतलब नीचे जा रहा हैं!!!